उत्तर प्रदेश की नदियाँ (Rivers of Uttar Pradesh)

उत्तर प्रदेश की नदियाँ

नदियों के उद्गम स्रोत के आधार पर उत्तर प्रदेश की नदियों को तीन भागों में विभाजित किया जा सकता है-

  1. हिमालय से निकलने वाली नदियाँ
  2. गंगा के मैदान से निकलने वाली नदियाँ
  3. प्रायद्वीपीय पठार से निकलने वाली नदियाँ

हिमालय से निकलने वाली नदियाँ

हिमालय पर्वत से निकलने वाली उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियाँ गंगा, यमुना, शारदा, रामगंगा, घागरा, गंडक और राप्ती हैं।

गंगा नदी

गंगा नदी उत्तर प्रदेश की सबसे लंबी नदी है। गंगा नदी उत्तर प्रदेश में 1450 किलोमीटर लंबा मार्ग तय करती है। इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ रामगंगा, घागरा, गंडक, कोसी और बागमती तथा दक्षिण किनारे से मिलने वाली सहायक नदियाँ यमुना, टोंस एवं सोन नदी हैं। गंगा नदी यमुना और सरस्वती नदी से प्रयागराज में मिलती हैं।

गंगा नदी का उद्गम गोमुख (गंगोत्री हिमनद) से होता है। उद्गम स्थान पर गंगा नदी की मुख्यधारा को भागीरथी के नाम से जाना जाता है। भागीरथी और अलकनंदा नदी की ही संयुक्त धारा गंगा नदी है। इन दोनों नदियों का संगम देवप्रयाग उत्तराखंड में होता है। धौलीगंगा नदी अलकनंदा नदी से विष्णुप्रयाग में मिलती है और मंदाकिनी नदी रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी से मिलती है।

हरिद्वार से गंगा नदी मैदानी भागों में प्रवेश करती है तथा उत्तर प्रदेश में गंगा नदी बिजनौर जनपद से प्रवेश करती है। गंगा नदी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड तथा पश्चिम बंगाल राज्यों से होकर बहती है।

गंगा नदी उत्तर प्रदेश के 28 जिलों से होकर बहती है। गंगा नदी के किनारे स्थिर उत्तर प्रदेश के प्रमुख नगर- फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, गढ़मुक्तेश्वर, सोरों आदि हैं।

कानपुर नगर, गंगा नदी के दाएं किनारे तथा वाराणसी बाएं किनारे पर स्थित है।
यमुना नदी

यमुना नदी का उद्गम बंदरपूंछ के पश्चिमी डाल पर स्थित यमुनोत्री हिमनद से होता है। यमुना नदी उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश से होकर बहती है । तथा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, एवं प्रयागराज जिलों से होकर बहती है। चंबल नदी, यमुना नदी से इटावा के पास तथा बेतवा नदी यमुना नदी से हमीरपुर के पास मिलती हैं। बांदा में भोजहा के निकट यमुना नदी से केन नदी मिलती है। उत्तर प्रदेश के मथुरा, वृंदावन, आगरा, इटावा, हमीरपुर, बटेश्वर, कौशांबी तथा कालपी नगर यमुना नदी के किनारे बसे हैं।

रामगंगा नदी

रामगंगा नदी का उद्गम हिमालय की दूधाटोली श्रेणी (पौड़ी गढ़वाल) से होता है। रामगंगा नदी कार्बेट नेशनल पार्क से होकर बहती है। तथा रामगंगा नदी कालागढ़ जिला बिजनौर से मैदानी भागों में प्रवेश करती है।

शारदा नदी

शारदा नदी का उद्गम कुमाऊं हिमालय (मिलाप ग्लेशियर) से होता है। प्रारंभ में से काली गंगा या गौरी गंगा के नाम से जाना जाता है। शारदा नदी ब्रह्मदेव के निकट मैदानी भागों में प्रवेश करती है। शारदा नदी सांप की तरह टेढ़े मेढ़े मार्ग से होकर बहती है। तथा शारदा एवं घाघरा नदी का संगम बहरामघाट के निकट होता है।

शारदा नदी पीलीभीत एवं नेपाल की सीमा निर्धारित करती है।
घाघरा नदी

घाघरा नदी का उद्गम मपचाचुंगों हिमनद (तिब्बत) से होता है। घाघरा नदी की सहायक नदियाँ करनाली, सिख, टीला, सेटी, बेरी, राप्ती एवं छोटी गंडक है। घाघरा नदी को सरयू नदी के नाम से भी जाना जाता है। 1080 किमी. प्रवाहित होने के बाद घाघरा नदी छपरा (बिहार) के निकट गंगा नदी से मिलती है।

अयोध्या नगर सरयू (घाघरा) नदी के किनारे स्थित है।
राप्ती नदी

राप्ती नदी का उद्गम स्थल रूकुम कोट (नेपाल) है। इसकी सहायक नदी रोहिणी नदी है तथा राप्ती एवं घाघरा नदियों का संगम उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में में बरहज नामक स्थान पर होता है।

गंगा के मैदान से निकलने वाली नदियाँ

गंगा के मैदानी भाग से निकलने वाली उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियाँ गोमती, वरुणा, पांडो, सई और ईसन हैं।

गोमती नदी

गोमती नदी का उद्गम उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की फुलहर झील से होता है। गोमती नदी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, सुल्तानपुर एवं जौनपुर जिलों से प्रवाहित होती हुई गाजीपुर जिले में गंगा नदी से मिलती है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, सुल्तानपुर और जौनपुर नगर गोमती नदी के किनारे स्थित हैं।

प्रायद्वीपीय पठार से निकलने वाली नदियाँ

प्रायद्वीपीय पठार से निकलने वाले उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियाँ चंबल, बेतवा, केन, सोन, टोंस, कन्हार, तथा रिहंद हैं।

चंबल नदी

चंबल नदी का उद्गम जनापाव पहाड़ी, महू (मध्य प्रदेश) से होता है। चंबल नदी मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश राज्यों की सीमा करती है। चंबल नदी पर बनाए गए प्रमुख बांध गांधी सागर बांध, राणा प्रताप सागर बांध एवं जवाहर सागर बांध हैं।

चंबल नदी की प्रमुख सहायक नदियाँ काली सिंध, पार्वती एवं बनास नदी हैं। चंबल नदी अपनी अवनालिका अपरदन एवं विवाह के लिए प्रसिद्ध है। यह नदी उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में यमुना नदी में मिल जाती है।

बेतवा नदी

बेतवा नदी का उद्गम कुमरा गांव, रायसेन (मध्य प्रदेश) से होता है। बेतवा नदी उत्तर प्रदेश के झांसी, औरैया, जालौन और हमीरपुर जिलों से होकर बहती है। यह नदी हमीरपुर के पास यमुना नदी में मिलती है।

बेतवा नदी का संस्कृत नाम वेत्रवती है।
केन नदी

केन नदी का उद्गम कैमूर पहाड़ियों (मध्य प्रदेश) से होता है। इस नदी को कर्णावती उपनाम से भी जाना जाता है। केन नदी भोजहा (बांदा जिला) के पास यमुना नदी में मिलती है।

सोन नदी

सोन नदी का उद्गम शेषाकुंड (अमरकंटक की पहाड़ियों – मध्य प्रदेश) से होता है। सोन नदी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर एवं सोनभद्र जिलों से होकर बहती है सोन नदी की सहायक नदियाँ रिहंद, कनहर तथा उत्तरी कोयल आदि हैं।

टोंस नदी

टोंस नदी का उद्गम तार्माकुंड, कैमूर श्रेणी (मध्य प्रदेश) से होता है। टोंस नदी की प्रमुख सहायक नदी बेलन नदी है। टोंस नदी सिरसा (प्रयागराज) के पास गंगा नदी में मिलती है।

नोट- टोंस नामक एक अन्य नदी है जिसका उद्गम बंदरपूंछ पहाड़ी (उत्तराखंड) से होता है, जो कि यमुना नदी में मिलती है परंतु यह नदी उत्तर प्रदेश में नहीं बहती है।
कर्मनाशा नदी

कैमूर नदी का उद्गम बिहार के कैमूर जिले में स्थित कैमूर श्रेणियों से होता है। यह गंगा की एक सहायक नदी है। कर्मनाशा नदी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के मैदानी भागों से होते हुए आगे बिहार एवं उत्तर प्रदेश की सीमा का निर्धारण करती है। बिहार के बक्सर जिले में स्थित चौसा ब्लॉक के पास कर्मनाशा नदी, गंगा में मिल जाती है।

उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियाँ एवं उनके उद्गम स्थान

नदियाउद्गम स्थानकुल लंबाई (किमी.)
गंगाउत्तराखंड2525
यमुनाउत्तराखंड1384
घाघरा (सरयू)तिब्बत1080
चंबलमध्य प्रदेश965
गोमतीउत्तर प्रदेश910
सोन नदीमध्य प्रदेश780
रामगंगाउत्तराखंड696
राप्तीनेपाल640
बेतवामध्य प्रदेश590
केन नदीमध्य प्रदेश427
शारदाउत्तर प्रदेश350
टोंस नदीमध्य प्रदेश264

उत्तर प्रदेश की प्रमुख झीलें

झील का नामस्थानझील का नामस्थान
कीठम (सुर सरोवर)आगरासुरहा तालबलिया
गौर झीलरामपुरकरेलालखनऊ
बड़ा ताल (गोखुर)शाहजहांपुरसमसपुर झीलरायबरेली
बरुआ सागरझांसीराधा कुंडमथुरा
कुंद्रा समुंदरउन्नावबल्हापाराकानपुर
मदन सागरमहोबाराजा का बांधसुल्तानपुर
टांडादरी (दरारगर्त)मिर्जापुरऔंधी तालवाराणसी
बेलासागर (कृतिम झील)महोबामोती झीलकानपुर शहर
चित्तौरा झीलबहराइचरामगढ़ तालगोरखपुर
दरवन झीलअयोध्याशेखा तालअलीगढ़

उत्तर प्रदेश के प्रमुख बांध

नदी का नामबांध का नामस्थान
रामगंगाकालागढ़कालागढ़
कर्मनाशामुसाकहंदचंदौली
चंद्रप्रभाचंद्रप्रभाचकिया (चंदौली)
गढ़वागढ़वाचित्रकूट
पथाराई एवं सुखनाईपथरीझांसी
बेतवामाताटीलाझांसी
बेतवापारीछाझांसी
बेतवासुकमा-डुकमाझांसी
रामगंगारामगंगाधामपुर (बिजनौर)
रामगंगागोविंद बल्लभ पंत सागर (रिहंद)पिपरी (सोनभद्र)
रिहंदकाठीबिजनौर
अर्जुनअर्जुनमहोबा
अदवाअदवामिर्जापुर
गराईअहरौरामिर्जापुर
जिर्गोजिर्गोमिर्जापुर
बेलनमेजरमिर्जापुर
कनहरकनहररॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र)
रिहंदओबरारॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र)
जामिनीजामिनीललितपुर
बेतवाराजघाटललितपुर
रोहिणीरोहिणीललितपुर
शहजादशहजादललितपुर
शहजादगोविंद सागरललितपुर
सजनामसजनामललितपुर
बिरमामौदहाहमीरपुर

यह पोस्ट आपको कितनी Helpful लगी कमेंट बॉक्स में आप हमें बता सकते हैं और आप हमें अपनी सलाह भी दे सकते हैं। आपके कमेंट और सलाह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
धन्यवाद..!

I'm passionate about sharing knowledge and making information accessible to everyone. Through this blog, I aim to provide high-quality study materials and resources to help you excel in your academic journey.

4 thoughts on “उत्तर प्रदेश की नदियाँ (Rivers of Uttar Pradesh)”

  1. हमे यहां से बहुत कुछ सीखने को मिला है आपने जितना भी मैटीरियल पोस्ट किया है वो हर प्रकार की परीक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा मैं आपका दिल से धन्यवाद करता हूं

  2. रविंद्र

    ढेरों धन्यवाद सर, ये बहुत लाभकारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *