Current affairs in Hindi | 1, 2 अगस्त, 2021 करंट अफेयर्स

01, 02 अगस्त, 2021 करंट अफेयर्स (Current affairs in Hindi)

01, 02 अगस्त, 2021 करंट अफेयर्स (Current affairs in Hindi)

  • 31 जुलाई को विश्व रेंजर दिवस मनाया गया है। विश्व रेंजर दिवस (World Ranger Day) दुनिया की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए रेंजर द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा एवं उनकी कार्य के प्रति समर्पण की भावना का सम्मान करने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
  • नूपुर चतुर्वेदी “Bharat Bill Payment” की नई CEO (Chief Executive Officer) बनी है।
  • भारत और इंडोनेशिया के बीच CORPAT (Coordinated Petrol) का 36 वा संस्करण 30 से 31 जुलाई तक आयोजित हुआ है।
  • हाल ही में ग्राफिक कलाकार आनंद राधाकृष्णन ने विल आइजनर कॉमिक इंडस्ट्री अवार्ड (Will Eisner Comic Industry Award) जीता है।
  • राजस्थान राज्य सरकार ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिसके अंतर्गत अकुशल श्रमिकों को ₹225 की जगह 252 रुपए प्रतिदिन, अर्ध कुशल श्रमिकों को ₹237 की जगह 264 रुपए प्रतिदिन, कुशल श्रमिकों को ₹249 की जगह 276 रुपए प्रतिदिन तथा उच्च कुशल श्रमिकों को ₹299 की जगह 326 रुपए प्रति दिया जाएगा। सरकार ने सभी वर्ग के श्रमिकों की मजदूरी में ₹27 प्रतिदिन का इजाफा किया है।
  • हाल ही में RBI ने The Madgaum Urban Co-operative Bank Limited का लाइसेंस रद्द कर दिया है।
  • भारत 01 अगस्त से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष पद संभालेगा। भारत 1 अगस्त से 31 अगस्त तक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करेगा। UNSC के कुल 15 सदस्य देश हैं, जिसमें पांच स्थाई सदस्य तथा 10 अस्थाई सदस्य हैं। भारत 2 साल के लिए 1 जनवरी 2021 को UNSC (United Nations Security Council) का अस्थाई सदस्य बना है।
  • 1 अगस्त को मुस्लिम महिला अधिकार दिवस मनाया गया है।
  • हाल ही में उत्तराखंड में आर्किड संरक्षण केंद्र खोला गया है।

30, 31 जुलाई, 2021 करंट अफेयर्स (Current affairs in Hindi)
28, 29 जुलाई, 2021 करंट अफेयर्स (Current affairs in Hindi)

  • ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 15 कलाकृतियां वापस करने की घोषणा की है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के कारण मरने वाले पत्रकारों के परिवार की ₹10 लाख की आर्थिक मदद की है।
  • सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को अच्छे प्रबंधन के लिए नेटवेस्ट ग्रुप अर्थ हीरोज मिला है।
  • श्रीलंका के तेज गेंदबाज इसुरु उड़ाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।
  • भारत और चीन की सेना के बीच टकराव से बचने के लिए उत्तरी सिक्किम बॉर्डर पर हॉटलाइन सेवा शुरू हुई है।
  • मेंबर में सैन्य शासक जनरल मिन आंग हलिङ्ग ने खुद को देश का प्रधानमंत्री घोषित किया है। कुछ महीने पहले म्यांमार की लोकतांत्रिक सरकार का म्यांमार की सेना ने तख्तापलट कर दिया था इसीलिए म्यांमार में गृह युद्ध छिड़ा हुआ है।
  • भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक (Bronze medal) जीता है।
यह पोस्ट आपको कितना Helpful लगी कमेंट बॉक्स में कमेंट कर आप बता सकते हैं। और आप हमें अपनी सलाह भी दे सकते हैं आपके कमेंट और सलाह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

धन्यवाद

I'm passionate about sharing knowledge and making information accessible to everyone. Through this blog, I aim to provide high-quality study materials and resources to help you excel in your academic journey.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *