Current affairs in Hindi | 28, 29 जुलाई, 2021 करंट अफेयर्स

28, 29 जुलाई, 2021 करंट अफेयर्स (Current affairs in Hindi)

28, 29 जुलाई, 2021 करंट अफेयर्स (Current affairs in Hindi)

  • 27 जुलाई को CRPF (Central Reserve Police Force) का 83 वां स्थापना दिवस मनाया गया है।
  • हाल ही में भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले स्टीवन वेनबर्ग का निधन हो गया है।
  • BYJU’S शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी ने सिंगापुर स्थित ग्रेट लर्निंग का 60 करोड़ करोड़ डॉलर में अधिग्रहण किया है।
  • जापान की 13 साल की Momiji Nishiya टोक्यो ओलंपिक में सबसे कम उम्र में स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने यह पदक महिलाओं की स्ट्रीट स्केटबोर्डिंग में जीता है।

26 जुलाई, 2021 करंट अफेयर्स (Current affairs in Hindi)
27 जुलाई, 2021 करंट अफेयर्स (Current affairs in Hindi)

  • फिलीपींस ने गोल्डन राइस (Golden Rice) को रोपड़ को मंजूरी दे दी है।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चेरापूंजी में ग्रीन सोहरा नवीकरण अभियान शुरू किया है।
  • U.K. (United Kingdom) ने ब्रिटेन में नोरोवायरस के प्रकोप की पुष्टि की है।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “My Gov UP” पोर्टल लॉन्च किया है।
  • 27 जुलाई को गुजरात में स्थित धोलावीरा को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर सूची (World Heritage site) में शामिल किया गया है।
  • वंतिका अग्रवाल ने राष्ट्रीय महिला ऑनलाइन शतरंज का खिताब जीता है।
  • 25 जुलाई 2021 को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा समन्वित पहली बार “विश्व डूबने से बचाओ दिवस” (World Drowning Prevention Day) मनाया गया है।
  • 28 जुलाई 2021 को “विश्व हेपेटाइटिस दिवस” मनाया गया है। यह दिवस हेपेटाइटिस बीमारी से बचाव के बारे में जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है
  • 28 जुलाई 2021 को “विश्व प्रकृति दिवस” मनाया गया है यह प्रतिवर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है।
  • हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा ने राज्य में “एक बांस औद्योगिक केंद्र” की आधारशिला रखी है।
  • IMF (International Monetary Fund) ने वित्त वर्ष 2022 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर 9.5% रहने का अनुमान लगाया है।
  • बिहार में देश का पहला खेल विश्वविद्यालय खोला जाएगा।
  • BIIMSTEC (Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation) का शिखर सम्मेलन दिसंबर 2021 में श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा।
  • हाल ही में गुजरात राज्य सरकार ने बच्चों को ₹2000 की मासिक सहायता देने की घोषणा की है।
  • हाल ही में राकेश अस्थाना को दिल्ली का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
  • उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने “ड्रिंक फ्रॉम टैप” योजना शुरू की है। उड़ीसा का पुरी शहर देश और राज्य का पहला शहर बना है जहां नलों से 24 घंटे गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध होगा।
  • भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस तबर ने रूसी नौसेना के 325 वें नौसेना दिवस समारोह में भाग लिया है।
  • कटलेस एक्सप्रेस पूर्वी अफ्रीकी देशों के रक्षा अभ्यास का नाम है।
  • वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही के अंत तक (31 मार्च 2021 तक) भारतीय बैंकों का एनपीए (NPA- Non Performing Asset) 8.34 लाख करोड़ रहा है।
  • कांडला (गुजरात) भारत का पहला ग्रीन विशेष आर्थिक जोन (SEZ- Special Economic Zone) है
  • बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है, इससे पूर्व के मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने कार्यकाल से पहले ही इस्तीफा दे दिया था।
  • पाकिस्तान के पर्वतारोही 19 वर्षीय शहरोज काशिफ K2 (8611 मीटर ऊंचाई) पर चढ़ने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने हैं।
यह पोस्ट आपको कितना Helpful लगी कमेंट बॉक्स में कमेंट कर आप बता सकते हैं। और आप हमें अपनी सलाह भी दे सकते हैं आपके कमेंट और सलाह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

धन्यवाद!

I'm passionate about sharing knowledge and making information accessible to everyone. Through this blog, I aim to provide high-quality study materials and resources to help you excel in your academic journey.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *