Current affairs in Hindi | 27 जुलाई 2021 करंट अफेयर्स

27 जुलाई 2021 करंट अफेयर्स

Current affairs in Hindi | 27 जुलाई 2021 करंट अफेयर्स

कारगिल विजय दिवस

26 जुलाई, 2021 को देश में 22वाँ कारगिल विजय दिवस मनाया गया है। कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना की पाकिस्तान पर विजय एवं भारतीय वीर जवानों के बलिदान को याद करने के लिए हर साल मनाया जाता है। वर्ष 1999 में आज के ही दिन लद्दाख में स्थित कारगिल की ऊंची पहाड़ियों पर 60 दिन से ज्यादा चले संघर्ष में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को पराजित किया था।

रूद्रेश्वर रामप्पा मंदिर

तेलंगाना की पालमपेट नामक जगह पर स्थित रामेश्वर रामप्पा मंदिर को रविवार 25 जुलाई को यूनेस्को (UNESCO) द्वारा विश्व धरोहर सूची (World Heritage site) में शामिल कर लिया गया है। यूनेस्को की 24 सदस्यीय टीम में से 17 सदस्यों ने मंदिर को विश्व विरासत स्थल में शामिल करने का समर्थन किया था। इस मंदिर को मिलाकर भारत में अब कुल 39 स्थल यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल हो गए हैं।

इस मंदिर का निर्माण 13वीं सदी में किया गया था। विश्व धरोहर स्थल “उत्कृष्ट सार्वभौमिक मूल्य” वाला स्थान होता है।

स्पेशल 40 टीम

मध्य प्रदेश में इंदौर पुलिस ने बच्चियों एवं महिलाओं को यौन उत्पीड़न से बचाने के लिए खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाली कम उम्र की लड़कियों बचाने के लिए एक 40 सदस्यीय दस्ता तैयार किया है। जिसका नाम स्पेशल-40 रखा गया है।

इस स्पेशल दस्ते में 20 से 50 साल की महिला स्वयंसेवकों (Volunteer) को भर्ती करके उन्हें शारीरिक प्रशिक्षण के साथ महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों से जुड़ी कानूनी जानकारी दी जा रही है। यह स्पेशल दस्ता लड़कियों को बचाव के तरीके सिखाएगा तथा पुलिस के लिए एक तरह से खुफिया दस्ते की तरह काम करेगा।


  • इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) ने ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के कोच को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। जिसमें स्वर्ण पदक, रजत पदक एवं कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों के कोच को क्रमशः 12.5 लाख, 10 लाख एवं 7.5 लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार 25 जुलाई को “नदी को जानो” नामक ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप का उद्देश्य पूरे देश की नदियों के बारे में जानकारी एकत्रित करना है। इस ऐप पर कोई भी छात्र नदियों से संबंधित जानकारी अपलोड कर सकता है।
  • केंद्र सरकार ने कोविड-19 से अनाथ हुए बच्चों के पंजीकरण के लिए www.pmcareforchildren.in पोर्टल लॉन्च किया है।
  • कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदुरप्पा ने 2 साल बाद इस्तीफा दे दिया है।
  • मणिपुर के सीएम एन. बीरेन सिंह ने ओलंपिक में रजत पदक (Silver Medal) विजेता वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को मणिपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है।
  • भारत की प्रिया मलिक ने हंगरी में चल रही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 25 जुलाई को महिलाओं की 73 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।
  • भारत और रूस की सेना 13 दिन तक मेगा सैन्य अभ्यास करेगी। इस सैन्य अभ्यास का नाम इंद्र-21 है, यह इंद्र सैन्य अभ्यास श्रंखला का 12 वाँ संस्करण है। इसमें दोनों देशों की सेनाओं की तरफ से 250-250 सैनिक हिस्सा लेंगे। यह मेगा सैन्य अभ्यास रूस के वोल्गोग्राड शहर में 1 अगस्त से 13 अगस्त तक चलेगा।

Current affairs in Hindi | 27 जुलाई 2021 करंट अफेयर्स

यह पोस्ट आपको कितना Helpful लगी कमेंट बॉक्स में कमेंट कर आप बता सकते हैं। और आप हमें अपनी सलाह भी दे सकते हैं आपके कमेंट और सलाह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

धन्यवाद!

I'm passionate about sharing knowledge and making information accessible to everyone. Through this blog, I aim to provide high-quality study materials and resources to help you excel in your academic journey.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *